पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 वर्षीय व्यवसायी ने छात्रा को भेजे भद्दे मैसेज

50 वर्षीय व्यवसायी ने छात्रा को भेजे भद्दे मैसेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरबाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 12वीं की छात्रा को 50 वर्षीय किराना व्यापारी ने इतना परेशान कर दिया कि वह स्कूल जाने में भी डरने लगी। मां को जब पता चला तो उन्होंने सदर बाजार थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई तो वे वी केयर फॉर यू गईं। इंस्पेक्टर सोमा मलिक बागड़ी ने बताया जति कॉलोनी के राजू आचार्य को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा ने उसकी शिकायत की थी। छात्रा ने बताया छह महीने से राजू उसे मैसेज कर परेशान कर रहा है। उसने छात्रा के घर के सामने एक गुलाब का गमला भी रख दिया। छात्रा ने नंबर ब्लॉक किया तो भी वह उसे किसी किसी बहाने रास्ते में परेशान करने लगा। मां ने सदर बाजार थाने में शिकायत की लेकिन थाने वालों ने टरका दिया। पुलिस ने पकड़ा तो वह बेटी पर मैसेज करने का आरोप मढ़ने लगा।