पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी को सजा दिलवाना भी अफसर की जिम्मेदारी

आरोपी को सजा दिलवाना भी अफसर की जिम्मेदारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसटीएफके एडीजी सुधीर शाही ने एसआईटी के अफसरों को साफ कह दिया है कि पीएमटी गड़बड़ी मामले के आरोपी को सिर्फ गिरफ्तार करने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। उन्हें सजा भी दिलवाना अफसर का काम है। वे कोर्ट जाएं और देखें कि गवाह पलट नहीं पाएं।

एडीजी ने इंदौर एसआईटी के कार्यों की समीक्षा की। सिर्फ सीएसपी आरसी राजपूत और टीआई विनोद दीक्षित की जांच पूरी हो सकी है। बाकी मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। एडीजी ने इन दोनों अफसरों के अलावा सभी से कहा कि वे प्रकरण की हर पेशी पर कोर्ट जाएं। यह देखें कि गवाह समय पर रहा है या नहीं। उसे कोई डरा तो नहीं रहा। ऐसी स्थिति तो नहीं कि वह पलट जाए। इन मामलों के लिए चिन्हित अपराधों की तरह रजिस्टर अलग से बनाए ताकि मॉनिटरिंग आसान हो सके। 15 मार्च तक की समय सीमा एडीजी ने फिर याद दिलाई और कहा तब तक सभी मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पूर्ण चालान पेश कर दिया जाए।