- Hindi News
- बिना रजिस्ट्रेशन चल रही ऑडी सहित 42 कारें जब्त
बिना रजिस्ट्रेशन चल रही ऑडी सहित 42 कारें जब्त
परिवहनविभाग के आदेश के बाद भी बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर चलने वाली 42 कारें गुरुवार को आरटीओ ने जब्त कर ली। इसमें ऑडी से लेकर मारुति, महिंद्रा, हुंडई सभी कंपनियों की कारें शामिल हैं। जांच में पाया गया कि इन सभी कारों को डीलरों ने बिना रजिस्ट्रेशन वाहन मालिकों को सौंप दिया। पूर्व में ही आदेश जारी किया गया है कि बिना रजिस्ट्रेशन डीलर वाहन नहीं दें। आरटीओ ने बिना टैक्स चुकाए चल रहे 130 अन्य वाहन भी जब्त किए।
विजय नगर आरटीओ में खड़ी जब्त की गईं कारें।