पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लॉट को लेकर वृद्ध से मारपीट, घर में तोड़फोड़

प्लॉट को लेकर वृद्ध से मारपीट, घर में तोड़फोड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऋषिपैलेस कॉलोनी में एक वृद्ध‌ से कुछ लोगों ने मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की। आरोपी उसे प्लॉट खाली करने धमका रहे थे और 50 हजार रुपए मांग रहे थे।

चंदन नगर पुलिस के अनुसार ऋषि पैलेस कॉलोनी में बुधवार रात 65 वर्षीय वंंशीलाल पिता बद्रीलाल शर्मा अपने दोनों बेटे सुनील और आनंद के साथ घर के बाहर खड़े थे। तभी सुदामा नगर निवासी ओम अग्रवाल तीन दोस्तों को लेकर आया और कहा यह प्लॉट किसी महिला का है। उन्होंने वृद्ध‌ को धमकाया कि प्लॉट खाली करो या उन्हें पचास हजार रुपए दो। वृद्ध ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की तथा घर में तोड़फोड़ की। वृद्ध ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।