पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मल्टी के गड्ढे में मिला पांच साल के बच्चे का शव

मल्टी के गड्ढे में मिला पांच साल के बच्चे का शव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लसूड़ियाक्षेत्र की शिव वाटिका में गुरुवार को पांच वर्षीय बच्चे का शव निर्माणाधीन मल्टी के पानीभरे गड्ढे में मिला।

पुलिस के अनुसार भीकनगांव निवासी मुकेश चौहान परिवार के साथ मल्टी निर्माण में मजदूरी करने आया था। उसका बेटा शिवा 9 जनवरी को खेलते हुए लापता हो गया था। मल्टी में लिफ्ट के लिए बने डक्ट के गड्ढे में गुरुवार को बच्चे का शव नजर आया तो लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। इधर, मुकेश और उसका परिवार पहुंचा तो शिवा का शव देख सभी बेसुध हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। पुलिस को घटना में ठेकेदार की लापरवाही नजर रही है। टीआई पीएस राणावत ने बताया पीएम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। ठेकेदार पर केस दर्ज किया जा सकता है।