- Hindi News
- ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश
ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश
इंदौर| देपालपुर-गौतमपुरामार्ग पर बिरगोदा ग्राम में बन रही पुलिया में बुधवार सुबह युवक की लाश मिली थी। गुरुवार को पश्चिम पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिया निर्माण के ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिया के लिए खोदे गए 13 फीट के गड्ढे में कनीराम उर्फ कान्हा पटेल पिता रामलाल पटेल निवासी खजराया का शव मिला था। इसमें दुर्घटना या हत्या का संदेह व्यक्त किया गया था। गुरुवार को एसपी खान घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पाया कि ठेकेदार ने कही भी काम चालू है कि सूचना नहीं लगाई और ही रेडियम लगाए। इस प्रकार की लापरवाही के चलते व्यक्ति की मौत हुई है।
इस गड्ढे में गिरने से हुई थी युवक की मौत।