‘आप’ नेता प्रशांत भूषण को समन
इंदौर| जिलाकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और आम आदमी पार्टी के संस्थापक प्रशांत भूषण को गवाही के लिए समन जारी किया है। भूषण ने कश्मीर पर विवादास्पद बयान दिया था। इसके विरोध में पिछले साल 18 अगस्त को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में उनकी टोपी उछाल दी गई थी। पुलिस ने भाजपा नेता मुकेश राजावत और पांच अन्य पर आपराधिक केस दर्ज किया था। अधिवक्ता अभिजीतसिंह राठौर के मुताबिक, गुरुवार को न्यायिक दंडाधिकारी विवेक रघुवंशी ने सुनवाई के दौरान यह समन जारी किया।