शराब पीकर ड्यूटी कर रहा था डॉक्टर
भास्कर संवाददाता| इंदौर/महू्
मध्यभारतअस्पताल में फल वितरण कर रहे युवाओं को जब इस बात का पता चला कि ड्यूटीरत डॉक्टर ने शराब पी रखी है तो उन्होंने फल बांटना छोड़ अस्पताल में हंगामा कर दिया। अस्पताल अधीक्षक ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान एसडीएम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
यह घटना गुरुवार दोपहर 12.15 बजे करीब की है। हिंद रक्षक संगठन और भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री लक्ष्मणसिंह गौड़ ब्रजबाला पटवा की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल वितरण कर रहे थे। इसी दौरान किसी के परिचित के यहां दाखिल होने की सूचना मिली। वे उनके हाल जानने पहुंचे। लौटकर कमरा नंबर पांच में मौजूद ड्यूटी डॉक्टर दीपक सिमलोट को उन्होंने संबंधित व्यक्ति को देखकर ठीक उपचार के लिए कहा। वे उन्हें वार्ड तक भी ले गए। जब संबंधित मरीज के पास पहुंचे तो डॉ. सिमलोट ने चेकअप किए बगैर ही लहराते हुए कहा यह तो ठीक हो जाएगा। इस दौरान उनकी हरकतें मुंह से शराब की दुर्गध आते ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान एक स्टाफ नर्स ने इसकी सूचना अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचआर वर्मा को दी। वे मौके पर पहुंचे तो कार्यकर्ता और भड़क गए और अस्पताल की दुरावस्था को लेकर विरोध जताने लगे। उन्होंने शांतिपूर्वक उनकी बातें सुनीं और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराने तथा मेडिकल जांच कर रिपोर्ट आते ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम विजय अग्रवाल पुलिस भी पहुंच गई थी।
शराबपीने की पुष्टि हुई है
^मेडिकलजांच में डॉक्टर सिमलोट के शराब पीने की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट और घटनाक्रम की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। डॉ.एचआर वर्मा, अधीक्षक मध्यभारत अस्पताल