शिक्षकों का सम्मान
इंदौर | विद्यासे विनय की प्राप्ति होती है, विनय से ज्ञान प्राप्ति के द्वार खुलते हैं और सभी प्रकार की पात्रता आती है। आज जबकि शिक्षा व्यवसाय का रूप लेती जा रही है, ऐसे में समाज के वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क व्याख्यानमाला संयोजित कर शिक्षा दान जैसा प्रकल्प करना केवल प्रशंसनीय है, अपितु अनुकरणीय भी है। ये विचार समाजसेवी पुरुषोत्तमदास पसारी ने माहेश्वरी सेवा संगठन द्वारा आयोजित नि:शुल्क परीक्षापयोगी व्याख्यानमाला के शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाश विजयवर्गीय ने की। विशेष अतिथि रवि सेठी एवं गिरधरगोपाल नागर थे। संगठन के मंत्री गोकुल काबरा ने बताया इस अवसर पर नि:स्वार्थ भाव से सेवा देने वाले शिक्षक जीएल नागर, एसएस गोयल, डॉ. कुंभन खंडेलवाल, अनीता जैन आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नम्रता बियाणी ने किया।