- Hindi News
- छह माह के जुड़वां बिलखते रहे, मां ने फांसी लगा ली
छह माह के जुड़वां बिलखते रहे, मां ने फांसी लगा ली
श्रीरामनगर में रहने वाली एक महिला ने घर में ही फांसी लगा ली। छह माह के दो जुड़वां बच्चों के रोने की आवाज सुन पति उठा और कमरे में पहुंचा तो प|ी को फंदे पर लटका देख बेसुध हो गया।
एरोड्रम पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार तड़के साढ़े चार बजे की है। 32 वर्षीय सारिका पति दीपचंद्र उर्फ दीपक जैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपक कारखाने में काम करता है। बुधवार रात 12 बजे वह घर पहुंचा तो प|ी ने उससे देर से आने का कारण पूछा। दीपक ने भानजे की सगाई की बात कही और सुबह जल्दी उठाने का बोलकर बड़े बेटे दिव्य (5) के साथ हॉल में सो गया। इधर, सारिका जुड़वां बच्चे (छह माह) नील और नीत के साथ अंदर वाले कमरे में सो गई। सुबह साढ़े चार बजे बच्चों के रोने की आवाज सुन दीपक उठा। प|ी को आवाज देकर वह बाथरूम चला गया। वहां से लौटने पर भी बच्चे चुप नहीं हुए तो उन्हें देखने गया। गेट खोला तो बच्चे बिस्तर पर रो रहे थे और प|ी फंदे पर लटकी थी। आसपास के लोगों की मदद से दीपक प|ी को जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची। वहां जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दीपक ने बताया वे मूल रूप से सागर के रहने वाले हैं और तीन साल से इंदौर में रह रहे हैं। सालभर पहले ही उन्होंने खुद का घर बनाया था। प|ी और उनमें कोई विवाद नहीं हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन विवाद की बात सामने नहीं आई। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।