पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल नगर जमीन घोटाले में चार आरोपियों पर ही चलेगा केस

पटेल नगर जमीन घोटाले में चार आरोपियों पर ही चलेगा केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एरोड्रमरोड स्थित पटेल नगर के जमीन घोटाले में हाई कोर्ट के आदेश के बाद जिला कोर्ट ने दो आरोपियों को चार्जशीट में लगाए आरोपों से मुक्त कर दिया। चार आरोपियों के खिलाफ केस का ट्रायल होगा।

पटेल नगर में बगीचे की जमीन पर प्लॉट काटने सहित करोड़ों के जमीन घोटाले में ईओडब्ल्यू ने पटेल नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के कर्ताधर्ता राजकिशोर हार्डिया, आर्किटेक्ट अचल चौधरी महेंद्रकुमार जैन सहित छह आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। गुरुवार को विशेष न्यायाधीश इंद्रा सिंह के समक्ष सुनवाई में आरोपों पर बहस होना थी। इस बीच, चौधरी जैन की ओर से उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि हाई कोर्ट की युगल पीठ ने दोनों को आरोपों से मुक्त कर दिया है। विशेष अदालत ने आदेश की प्रति देखने के बाद चौधरी जैन का नाम चार्जशीट से हटाने के आदेश दिए। ईओडब्ल्यू के विशेष लोक अभियोजन अधिकारी अश्लेष शर्मा के मुताबिक अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।