विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
मांगलिया | सैकड़ोंकिसानों ने बुधवार को पूर्व विधायक तुलसी सिलावट के नेतृत्व में प्रदेश केंद्र सरकार के खिलाफ शिप्रा टप्पा कार्यालय पर तहसीलदार निमिशा पांडेय को ज्ञापन सौंपा। पिछले वर्ष ओला और अतिवृष्टि से सोयाबीन फसल खराब हो गई थी। कई किसान मुआवजे से वंचित रह गए थे। ज्ञापन में किसानों ने मुआवजे की मांग की। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गरीबों का सर्वे कर उनके बीपीएल अंत्योदय कार्ड बनाने की मांग भी की। मांगलिया टोल नाके से निरंजनपुर तक मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की। सिलावट ने चेतावनी दी कि जल्द इंदौर से देवास सिटी बस शुरू नहीं की गई तो 10 अक्टूबर को ए.बी. रोड पर चक्का जाम किया जाएगा। ज्ञापन का वाचन शिप्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटेल ने किया।