शपथ-पत्र लिए फिर बैठाया परीक्षा में
एमबीबीएसदूसरे वर्ष की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। इसमें उन चार छात्रों को भी शामिल किया गया जिन्हें प्रथम वर्ष की परीक्षा में कॉलेज प्रबंधन ने गलत तरीके से बैठाया था। इनमें से एक छात्र को हाई कोर्ट के आदेश के बाद शामिल किया। चारों को शपथ-पत्र भरवाने के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। दो अन्य छात्रों को परीक्षा में शामिल नहीं किया। इन दोनों का प्रथम वर्ष का रिजल्ट ही प्रबंधन ने रोक लिया था।
दरअसल इंडेक्स मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पिछले साल छह पूर्व छात्रों को वर्तमान छात्र बताकर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल करवा दिया था। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। इनमें से चार छात्रों का रिजल्ट उसने अन्य परीक्षार्थियों के साथ घोषित कर दिया था जबकि दो विद्यार्थियों का रिजल्ट रोक लिया था। इस पूरे मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन जांच की तैयारी में है। नेशनल यूथ फेस्टिवल खत्म होते ही इस मामले में जांच की जाएगी।