कुलप्रीत ने केरल को 192 पर समेटा
इंदौर | कुलप्रीतसिंह पन्नू (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से मप्र ने केरल में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के क्वार्टर फाइनल मैच में पहले दिन केरल को 192 रनों पर समेट दिया। सर्वाधिक 66 रनों की पारी अक्षय कोदोथ ने खेली। निखिलेश सुरेंद्रन ने 61 रन बनाए। लेकिन कुलदीप सेन ने 3 और सारांश जैन ने 2 विकेट लेकर केरल को कम स्कोर पर समेट दिया। संक्षिप्तस्कोर : केरल पहली पारी : 65.5ओवर में 192 रन (अक्षय 66, निखिलेश 61 रन, कुलप्रीत सिंह 5, कुलदीप 3, सारांश जैन 2 विकेट), मप्रपहली पारी : 24ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन (रजत पाटीदार 12, शुभम शर्मा 21 रन).