साफ्टबॉल में मध्यप्रदेश उपविजेता
इंदौर | फगवाड़ा(पंजाब) में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय जूनियर साफ्टबॉल चैंपियनशिप में मप्र के बालकों की टीम उपविजेता रही। फाइनल में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 5-3 से पराजित किया। इससे पहले खेले गए फाइनल मुकाबले में म.प्र. ने पंजाब को 7-1 से पराजित किया था। वहीं सेमीफाइनल में रोमांचक अंदाज में टाईब्रेकर में महाराष्ट्र को 12-11 से मात दी। नयन दवे, विक्रम ठाकुर विनायक यादव ने स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।