पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑल इंडिया फुटबॉल स्पर्धा आज से

ऑल इंडिया फुटबॉल स्पर्धा आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालबहादुरशास्त्री क्लब इंदौर के तत्वावधान में लक्ष्मणसिंह गौड़ स्मृति ऑल इंडिया फुटबॉल स्पर्धा 11 से 26 फरवरी तक चिमनबाग स्थित नूतन स्कूल मैदान पर आयोजित होगी। स्पर्धा दो चरणों में आयोजित होगी।

आयोजन समिति के मुख्य संयोजक जसराज मेहता ने बताया पहला चरण 11 से 18 फरवरी तक खेला जाएगा। दूसरा चरण 19 से 26 फरवरी तक होगा। पहले चरण में इंदौर और महू की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाली टीमों को दूसरे चरण में देश की दिग्गज 12 टीमों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता 51 हजार रुपए की इनामी राशि के साथ आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी।