- Hindi News
- सृष्टि गुप्ता बैडमिंटन के तीन वर्गों के फाइनल में
सृष्टि गुप्ता बैडमिंटन के तीन वर्गों के फाइनल में
इंदौर | सरताजअकादमी द्वारा आयोजित 38वीं ओपन जिला रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा में सृष्टि गुप्ता ने 13 और 15 वर्ष बालिका एकल और 15 वर्ष बालिका युगल के फाइनल में जगह बना ली। अनुज काले, अनिकेत परदेशी, पर्ल शर्मा और आकाश भी दो-दो वर्गों के फाइनल में पहुंचे। अनस मोहम्मद शेख 17 वर्ष बालक एकल के फाइनल में पहुंचे। डीआरपी लाइन में आयोजित स्पर्धा में सृष्टि ने 15 वर्ष बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में दूसरा क्रम प्राप्त प्राणवी अरोरा को 21-13, 15-21, 22-20 से हराकर उलटफेर किया।