सिद्धि विनायक जीता
इंदौर | आईडीसीएके तत्वावधान में क्रिश्चियन एमिनेंट क्रिकेट एकेडमी द्वारा आईटीआई मैदान पर आयोजित बी ग्रेड क्रिकेट स्पर्धा में सिद्धि विनायक क्लब ने सुनील लाहोरे क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हरा दिया। लाहोरे एकेडमी की टीम 25 ओवर में महज 80 रन पर सिमट गई। विपिन उपाध्याय ने 21 तथा उदित तेलंग ने 16 रनों की पारी खेली। प्रज्ज्वल जोशी ने 3 विकेट लिए। जवाब में सिद्धि विनायक क्लब बड़वाह ने विजय लक्ष्य को 21वें ओवर में 4 विकेट खोकर अर्जित किया। वकार खान ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली। तुषार मालेकर ने 2 विकेट झटके। स्पर्धा का शुभारंभ एमिनेंट की डायरेक्टर श्रीमती गर्टरुड ओल्गा मीर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर भवानीशंकर जोशी भी मौजूद थे।