आवेश और कृष्णा सेंट्रल जोन टीम में
इंदौर | विशाखापट्नममें 15 से 20 फरवरी तक खेले जाने वाले इंटर जोनल वनडे टूर्नामेंट के लिए बॉयज अंडर-19 सेंट्रल जोन टीम में मप्र के 2 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें मप्र के कृष्णा सोनी और आवेश खान को शामिल किया गया है।
सेंट्रलजोन टीम : उपेंद्रयादव (कप्तान), आदित्य गहरवाल, रिषभ मिश्रा, शिवम चौधरी, कृष्णा सोनी, मो. सैफ, मो. इरफान, अमनदीप खरे, राहुल रावत, नाथु सिंह, शुभम मावी, जसवीर कुमार सैनी, आवेश खान, शुभम शर्मा, जीशान अंसारी, कोच : शरद जोशी।