कर्नाटक और असम के बीच मैच 16 से
इंदौर | इंदौरके होलकर स्टेडियम में गत चैंपियन कर्नाटक और असम के बीच रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल 16 से 20 फरवरी से खेला जाएगा। उधर, कटक में दिल्ली और मुंबई, जयपुर में विदर्भ और तमिलनाडु, लाहली में आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला होगा। सेमीफाइनल बेंगलुरू और कोलकाता में 25 फरवरी से और फाइनल मुंबई में 8 मार्च से खेला जाएगा।