- Hindi News
- चित्रकार रवीन्द्र व्यास को राष्ट्रीय कला समीक्षा सम्मान
चित्रकार रवीन्द्र व्यास को राष्ट्रीय कला समीक्षा सम्मान
इंदौर } अभिनवरंगमंडल द्वारा उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य समारोह के समापन पर दैनिक भास्कर के रवीन्द्र व्यास को राष्ट्रीय अभिनव कला समीक्षा सम्मान दिया गया। उन्हें उज्जैन के आयुक्त रवीन्द्र पस्तोर, समाज सेवी सुरेन्द्रसिंह अरोरा और संस्था के शरद शर्मा ने शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्हें हाल ही में पेंटिंग के लिए इंटरनेशनल ऑनलाइन आर्ट गैलरी का अवॉर्ड भी मिल चुका है।