पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपलेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव कल से

कपलेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव कल से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| काटजूकॉलोनी स्थित कपलेश्वर महादेव मंदिर में 14 से 17 फरवरी तक महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा। पं. सन्नी शर्मा के सान्निध्य में शनिवार शाम पांच बजे हल्दी और मेहंदी रस्म का कार्यक्रम होगा। रविवार शाम साढ़े सात बजे शिव बरात निकलेगी जो जयरामपुर कॉलोनी होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी। सोमवार को बालमुकुंद उत्सव और महाआरती होगी। मंदिर समिति के लक्ष्मण करमचंदानी ने बताया मंगलवार प्रात: 5 बजे पंडितों द्वारा शिवजी का रुद्राभिषेक कर महाआरती की जाएगी।