इंदौर. यूनिवर्सिटीने दावा किया कि वह 10 दिन में सेमेस्टर परीक्षाओं के बड़े रिजल्ट तथा 28 फरवरी तक अन्य रिजल्ट भी घोषित कर देगी।
रिजल्ट की लेटलतीफी के कारण देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी शासन की फटकार झेल चुकी है। शासन ने उसे 30 जनवरी तक सारे रिजल्ट घोषित कर 31 जनवरी तक रिपोर्ट भेजने का कहा था, लेकिन अब तक एक भी रिजल्ट घोषित नहीं किया। अब मूल्यांकन केंद्र की तरफ से कहा गया कि किसी भी स्थिति में और देरी नहीं होने देंगे।
कोशिश रहेगी कि बीकॉम, बीए, बीएससी पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के सारे रिजल्ट 10 दिन में घोषित कर दिए जाएं। प्रभारी डॉ. विजय बाबू गुप्ता ने कहा कि मूल्यांकन पूरा हो गया। अब सिर्फ कॉपियां कम्प्यूटर सेंटर भेजी जाना हैं। 28 फरवरी तक सारे रिजल्ट घोषित कर रिव्यू और रिवैल्यूएशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
पीजीका मूल्यांकन भी तेज
इधर,मूल्यांकन केंद्र पर एमकॉम, एमए और एमएससी के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई। संभवत: 10 मार्च से पीजी के रिजल्ट आना शुरू हो जाएंगे। पीजी पहले सेमेस्टर के रिजल्ट 1 मार्च से आने लगेंगे। तीसरे सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित होंगे।