पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्य की राह कठिन, पर जीत निश्चित : पं. शास्त्री

सत्य की राह कठिन, पर जीत निश्चित : पं. शास्त्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| सत्यकी राह कठिन है पर जीत निश्चित है। भगवान कृष्ण विश्व गुरु हैं। उनकी शरण में जाने से जीवन तर जाता है। उनकी भक्ति में रम जाएं ताकि मोक्ष की राह आसान हो जाए। यह बात चंदन नगर ई-सेक्टर के हनुमान मंदिर में गुरुवार से शुरू हुई भागवत कथा में पं. हेमंत शास्त्री ने कही। व्यासपीठ का पूजन कालूराम साहू ने किया। शुक्रवार को परीक्षित चरित्र पर व्याख्यान होगा।

उधर संकट मोचन शिव हनुमान मंदिर देवी अहिल्या उद्यान स्कीम नं. 71 में चल रही कथा में गुरुवार को पं. राधेश्याम त्रिपाठी ने कहा- कथा कहने और सुनने से ज्यादा महत्वपूर्ण है भागवतमय हो जाना। लोक सेवा का नि:स्वार्थ भाव से संकल्प लेना सच्ची ईश्वर भक्ति है। कथा संयोजक वीरेंद्रसिंह राठौर ने बताया शुक्रवार को भक्त ध्रुव और प्रहलाद की भक्ति का प्रसंग सुनाया जाएगा।