पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवीन दरबार साहिब बनाने की शुरुआत

नवीन दरबार साहिब बनाने की शुरुआत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| अखंडपाठ साहिब की समाप्ति पर रविवार सुबह 10 बजे निपानिया स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक बुग्गा साहिब पर दीवान सजाया जाएगा। इसके बाद गुरमत प्रचार कौंसिल जत्थे द्वारा कीर्तन प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद विशेष अरदास कर नवीन गुरुद्वारा दरबार साहिब निर्माण के लिए नींव का पत्थर रखा जाएगा। गुरुद्वारा के जत्थेदार बाबा रजिंदर सिंह प्रचार प्रमुख देवेंदरसिंह गांधी ने बताया इस मौके पर श्रीहजूर साहिब नांदेड़ से गुरुद्वारा लंगर साहिब के प्रमुख संत बाबा बलजिंदर सिंह गुरुद्वारा गुरु के ताल आगरा से संत बाबा निरंजनसिंह, संत बाबा प्रीतमसिंह विशेष रूप से पधारेंगे। यहां गुरुद्वारा साहिब का दरबार हॉल, लंगर घर, यात्री निवास सहित करीब 35 हजार स्क्वेयर फीट पर निर्माण किया जाएगा।