- Hindi News
- शकर बाजार में ग्राहकी का सपोर्ट कम, दाम गिरे
शकर बाजार में ग्राहकी का सपोर्ट कम, दाम गिरे
शकरबाजार में कमजोर अावक के साथ ग्राहकी का सपोर्ट भी काफी कम देखने को मिल रहा है। इसके कारण भाव में 10 रुपए की मंदी रही। हल्दी का ध्यान तेजी का बना है, लेकिन वर्तमान कामकाज नहीं है। खोपरा गोला और बूरे में बाजार सामान्य ही बताया गया। साबूदाना बाजार में शिवरात्रि की मांग काफी निकल रही है। हालांकि भाव स्थिर ही बने हुए हैं।
शकर में बोरी के भाव 2730 से 2760 रुपए रहे और कट्टे के भाव 2630 से 2650 रुपए रहे। आवक 10 से 12गाड़ी की बताई गई। गुड़ कटोरा 2700 से 2750 डब्बा 2400 से 2450 बाल्टी 2500 लड्डू 2800 से 2850 रुपए के भाव रहे। हल्दी सांगली 132 से 134 निजामाबाद 105 से 115 रुपए िकलो के भाव रहे। पावडर (20 िकलो) 1675 से 1700 इंडिया 1475 से 1500 मयूर 1425 से 1450 सुपर ग्राउंड 820 रुपए के भाव रहे।
खोपरा गोला 168 से 170 बक्से में 178 से 180 खोपरा बूरा 2400 मीडियम 2500 ऊंचे में 3525 रुपए के भाव रहे। नारियल 120 भरती 1600 से 1625 160 भरती 1675 से 1725 200 भरती 1850 से 1900 250 भरती 1925 से 1975 रुपए और आवक 4 गाड़ी की रही। साबूदाना सच्चामोती 1 िकलो पैिकंग में 7110 सच्चामोती लूज में 5935 ग्लास 6500 शिवज्योति मीडियम 5200 सच्चामोती पोहा 1 िकलो पैिकंग में 3750 सच्चामोती पोहा लूज में 3325 रुपए के भाव रहे।