- Hindi News
- फोर्स मोटर्स ने पेश की सीबीटी तकनीक से लैस ट्रैवलर स्कूल बस
फोर्स मोटर्स ने पेश की सीबीटी तकनीक से लैस ट्रैवलर स्कूल बस
इंदौर| फोर्समोटर्स ने मंगलवार को ट्रैवलर स्कूल बस को प्रदर्शित किया। इस नई श्रेणी में 13 सीटों वाली ट्रेक्स क्रूजर से लेकर 26 सीटों वाली ट्रैवलर तक बसें शामिल हैं। फोर्स मोटर्स बसें अब पूरे देश में चाइल्ड बस ट्रैकर (सीबीटी) सुविधा के विकल्प के साथ उपलब्ध होंगी। सीबीटी एक ऐसी विशेषता है जिसका उद्देश्य स्कूल बस में आने जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को बढ़ाना है।