दीपक और तन्मय ने जमाए शतक
इंदौर | आईडीसीएद्वारा आयोजित दो दिवसीय अंडर-14 क्रिकेट स्पर्धा में खालसा मैदान पर दीपक भूरिया (128*) के शतक से आईकॉन एकेडमी ने स्टार क्लब के खिलाफ पहले दिन 7 विकेट पर 241 रन बना लिए। उधर तन्मय पत्की (128*) के शतक से विजय क्लब ने इंदौर स्पोर्ट्स के खिलाफ 92 ओवर में 8 विकेट पर 363 रन बना लिए।