पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदीप और सिमरन को स्वर्ण पदक

प्रदीप और सिमरन को स्वर्ण पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पान्या और तुहिना सेमीफाइनल में

इंदौर | मध्यप्रदेशकी पान्या भल्ला और तुहिना चोपड़ा ने इंदौर टेनिस क्लब में खेली जा रही ऑल इंडिया जूनियर सीरीज टेनिस चैंपियनशिप में बालिका 18 वर्ष के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। महाराष्ट्र की सराह मेनजेस और साई डी. ने भी अंतिम चार में जगह बनाई। तुहिना की छोटी बहन कोयना चोपड़ा क्वार्टर फाइनल में हार गईं। उधर, बालक 18 वर्ष में इंदौर के राघव जयसिंघानी, आकाश नंदवाल, तमिलनाडु के ध्रुव सनिश और सिक्किम के सिद्धार्थ बसनेत ने अंतिम चार का टिकट कटाया। पुणे के हेमंत बेंद्
प्रदीप और सिमरन को स्वर्ण पदक

इंदौर | इंदौरजिला ताइक्वांडो संघ द्वारा नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य ताइक्वांडो स्पर्धा में सिमरन भंडारी ने 42 किग्रा और प्रदीप सेन ने 51 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। शुभारंभ इंदौर आईजी राकेश गुप्ता, बिंदू वेणुगोपाल, शांता सोनी के आतिथ्य में हुआ।

शैलेषको शतरंज में एकल बढ़त

इंदौर | बालयुवक मंडल द्वारा आयोजित 30वीं इनामी शतरंज स्पर्धा में सात चक्रों के बाद शैलेष बिसे ने एकल बढ़त बना ली है। शैलेष ने प्रकाश यादव को पराजित कर 7 अंक बना लिए। शेखर वर्मा अभिसार साकल्ले को हराकर 6.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे क्रम पर 6 अंक के साथ 4 लोग हैं - वसंत देशमुख, अजय वीरवानी, प्रिंस लोबो, अंचित व्यास।

परमको तैराकी में सफलता

इंदौर | संगमनेर(महाराष्ट्र) में संपन्न पश्चिम क्षेत्र तैराकी स्पर्धा में एनडीपीएस के परम बिरथरे ने 2 स्वर्ण, 1 रजत पदक जीता। परम ने 50 मी. बटरफ्लाय, 50 100 मी.फ्रीस्टाइल में ये पदक जीते।

केतनऔर राकेश फाइनल में

इंदौर | केतनचावला और राकेश विनोदिया सयाजी क्लब में आयोजित मप्र ओपन इनामी स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए। केतन ने 58 का ब्रेक लगाते हुए प्रियंक जायसवाल को हराया। वहीं राकेश ने वीरेंद्र शर्मा को एक फ्रेम के अंतर से शिकस्त दी।

िसटी स्पोर्ट्स