पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जब जमीन निगम की तो लीज अधिकार भी कैसे बेच रहा डीआरटी

जब जमीन निगम की तो लीज अधिकार भी कैसे बेच रहा डीआरटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | नगरनिगम ने हुकमचंद मिल की जमीन के लीज अधिकार नीलाम किए जाने पर डीआरटी कोर्ट (मुंबई) में आपत्ति दायर की है। इसमें उल्लेख किया है कि मिल को जमीन देते वक्त एग्रीमेंट हुआ था कि मिल बंद हो जाएगी तो जमीन स्वत: नगर निगम की हो जाएगी। कोर्ट भी फरवरी 2012 में जमीन निगम की मान चुकी है। इतना होने के बाद कैसे जमीन के अधिकार नीलाम किए जा रहे हैं। निगम की इस आपत्ति पर 30 सितंबर को सुनवाई होगी। नगर निगम की तरफ से डीआरटी कोर्ट में कहा गया कि जिन बैंकों का बकाया है वह भी मूल कर्ज से 20 गुना ज्यादा ब्याज जोड़कर बता रही हैं।