- Hindi News
- इंदौर हाईकोर्ट में मेगा लोक अदालत 6 दिसंबर को
इंदौर हाईकोर्ट में मेगा लोक अदालत 6 दिसंबर को
इंदौर | इंदौरहाईकोर्ट में 6 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अदालतों में लंबित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों के निराकरण के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। मेगा लोक अदालत में उपभोक्ता फोरम, प्ली बारगेनिंग प्रकरण, आपराधिक प्रकरणों की वापसी, को-ऑपरेटिव प्रकरण सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के विधिक सेवा से संबंधित प्रकरण निराकरण हेतु रखे जाएंगे।