पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारिता विभाग में रिश्वत लेने का आरोपी दूसरा कर्मचारी भी गिरफ्तार

सहकारिता विभाग में रिश्वत लेने का आरोपी दूसरा कर्मचारी भी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकायुक्तपुलिस ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने के बाद फरार सहकारिता विभाग के दूसरे आरोपी इंद्रेश खिल्लारी को भी गिरफ्तार कर लिया। श्रम शिबिर स्थित सहकारिता विभाग में उपायुक्त कार्यालय की पंजीयन शाखा में पदस्थ उच्च श्रेणी लिपिक इंद्रेश निम्न श्रेणी लिपिक इंदर डाबी को लोकायुक्त पुलिस ने एक क्रेडिट संस्था के पंजीयन के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। इंद्रेश ने इंदर को बैंक में नोट बदलवाने के लिए भेजा तब लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ा तभी मौका पाकर इंद्रेश भाग गया था। सोमवार को वह लोकायुक्त पुलिस के कार्यालय में हाजिर हो गया।