- Hindi News
- रतलाम : कर्फ्यू में दो घंटे की ढील, िस्थति सामान्य
रतलाम : कर्फ्यू में दो घंटे की ढील, िस्थति सामान्य
दो दिन से कर्फ्यू की मार झेल रहे शहरवासियों को तीसरे दिन सोमवार को किस्तों में दो घंटे की राहत मिली। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग समय में कर्फ्यू में ढील दी गई। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की सूचना देने पर 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। शहर में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। शनिवार को कांग्रेस पार्षद यास्मीन शेरानी को गोली मारने बजरंग दल के जिला सहसंयोजक कपिल राठौड़ कर्मचारी पुखराज पालीवाल की हत्या के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया था।
आजचार थाना क्षेत्रों में रहेगी समयबद्ध छूट : प्रशासनने मंगलवार से थानावार और समयबद्ध (टाइम लाइन) छूट देने का फैसला लिया है। शुरुआत स्टेशन रोड थाना क्षेत्र से होगी और अंत माणकचौक थाना क्षेत्र में। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में यह छूट केवल महिलाओं के लिए होगी। औद्योगिक क्षेत्र जीआरपी और माणकचौक थाना क्षेत्र में सभी (महिला, पुरुष और बच्चों) के लिए।
हालांकि एहतियात बतौर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इमरजेंसी सेवा देने वाले सरकारी दफ्तर (रेलवे, अस्पताल, नगर निगम, बिजली वितरण कंपनी, फायर ब्रिगेड, कलेक्टोरेट) खुले रहेंगे। बैंक वार्षिक लेखाबंदी के लिए खुलेंगी। यहां ग्राहकों से संबंधित काम नहीं होंगे।
डीजीपी नंदन दुबे ने दोहरे हत्याकांड पार्षद पर हमला करने वाले आरोपियों की जानकारी देने वाले को एक-एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इंदौर में भर्ती पार्षद यास्मीन शेरानी एवं विक्रम राठौड़ की हालत अब बेहतर है।
सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र थाना जीआरपी थाना क्षेत्र में (वार्ड 1 से 14) महिलाओं को कर्फ्यू में दोपहर 2 से 4 बजे तक माणक चौक थाना क्षेत्र के वार्ड 40 से 49 में शाम 4.30 से 6 बजे तक ढील दी गई। रोजमर्रा के सामान की खरीदारी के लिए महिलाएं निकल पड़ीं। इस दौरान सब्जी मनमाने दामों पर बिकी।
आज इन क्षेत्रों में राहत
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने बताया मंगलवार सुबह कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। सुबह समीक्षा के बाद ढील के समय और क्षेत्र में थोड़ा-बहुत फेरबदल हो सकता है। माणकचौक थाना क्षेत्र में ढील के समय स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का कुछ हिस्सा शामिल कर सकते हैं। स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। बैंकों में सिर्फ वार्षिक लेखाबंदी होगी।
कहां कब मिलेगी ढील
थाना क्षेत्र समय किनके लिए
स्टेशन रोड सुबह 10.00 से दोप. 12.00 बजे तक महिलाओं के लि