पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक से टकराई गरबा दल की पिकअप, 10 की मौत

ट्रक से टकराई गरबा दल की पिकअप, 10 की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाईवे पर रविवार-सोमवार दरमियानी रात भीषण दुर्घटना

भास्करन्यूज | खंडवा

इंदौर-इच्‍छापुरराजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए। सभी लोग गरबे की प्रस्तुति देकर भीकनगांव के पास अपने गांव कोदला जागीर लौट रहे थे। हादसा भोजाखेड़ी के पास तड़के 3.30 बजे हुआ।

गरबा मंडल के 30 युवक ग्राम कालदाखेड़ी प्रस्तुति देकर पिकअप वाहन में लौट रहे थे। हाईवे पर भोजाखेड़ी के पास एक वाहन को ओवरटेक करते समय इंदौर की तरफ से रहे ट्रक से पिकअप की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप (एमपी 10 जी 1149 ) के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही 10 लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वाले 14 से 28 वर्ष के थे।

हादसे के बाद हाईवे पर चित्कार मच गई। गश्त कर रहे पुलिस जवानों ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल रवाना किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप का ड्राइवर आगे बैठे सभी लोग बच गए। दुर्घटना के बाद पिकअप ट्रक (एमपी 09 एचजी 0437) का ड्राइवर मौके से भाग खड़ा हुआ। जहां हादसा हुआ, वहां सौ फीट की दूरी तक सड़क खून से लाल हो गई। सड़क किनारे ट्रक और पिकअप वाहन के पुर्जे, मृतकों की चप्पलें, सामान और खून से सने कपड़े झाड़ियों पर पड़े हुए थे।

दुर्घटना में पिकअप के चिथड़े उड़ गए।