- Hindi News
- ललिता पंचमी पर देवी मंदिरों में हुआ विशेष अनुष्ठान
ललिता पंचमी पर देवी मंदिरों में हुआ विशेष अनुष्ठान
ललितापंचमी पर देवी मंदिरों में विशेष पूजन-अनुष्ठान हुआ। महायज्ञ में खीर, मालपुए, फलों की आहुतियां दी गई। मंदिरों में जयकारे गूंजे।
गौराकुंड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में देवी का सरस्वती स्वरूप में शृंगार हुआ। दुर्गा सप्तशती का पाठ और महाआरती हुई।विद्याधाम में 121 विद्वानों के सान्निध्य में षोडशोपचार पूजन एवं शृंगार आरती हुई। सग्रहमख देवीसूक्त महायज्ञ में 11 यजमान युगलों ने खीरान्न, मालपुए, त्रिमधु, पंचमेवे, अनार, कमल गट्टा, गन्ने एवं फलों की आहुतियां देवीसूक्त के सोलह आवर्तन के साथ समर्पित की। दोपहर में दुर्गापाठ हुआ। 2 अक्टूबर को महाअष्टमी पर दुर्गा सप्तशती से विशेष आहुतियां समर्पित की जाएगी।