- Hindi News
- बंगाली समाज में दुर्गा पूजा आज से, देवी बोधन होगा
बंगाली समाज में दुर्गा पूजा आज से, देवी बोधन होगा
बंगालीसमाज में दुर्गा पूजा षष्ठी 30 सितंबर से शुरू होगी। पहले दिन देवी बोधन, आमंत्रण होगा। सप्तमी, अष्टमी, नवमी को पूजन धुनुची नृत्य होगा। 4 अक्टूबर को सिंदूर उत्सव के साथ समापन होगा। बंगाली क्लब नौलखा, बंगाली क्लब (पूर्व), बंगाली कॉलोनी कनाड़िया सहित अन्य जगह तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
बंगाली क्लब में सोमवार को फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। गेट पर और परिसर में महल की प्रतिकृति बनाई गई। मंगलवार सुबह बेलताला पूजा होगी। शाम को देवी बोधन होगा और आगमनी गीत गाए जाएंगे।
पूजा महोत्सव में कब क्या
>30 सितंबर (षष्ठी) : सुबहकल्पारंभ, बेलताला पूजा। दोपहर में भोग। शाम सात बजे देवी बोधन, आमंत्रण, अधिवास और आगमनी गीत गाए जाएंगे।
>1अक्टूबर (सप्तमी) : महापूजा,देवी की स्थापना।
>2अक्टूबर (अष्टमी) : महापूजा।
>3अक्टूबर (नवमी) : महापूजा।
>4अक्टूबर : सिंदूरउत्सव विसर्जन।