सकलपंच राठौर समाज की वेबसाइट शुरू
इंदौर| सकलपंचराठौर समाज द्वारा समाज की वेबसाइट का शुभारंभ माई मंगेशकर सभागृह में किया गया। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष रामरतन राठौर, कालूराम चौहान, रतनसिंह राठौर, देवकरण दादा, विनोद राठौर, अशोक राठौर आदि समाजसेवियों को माणकमाला, दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।