पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहर खाने से प्रॉपर्टी व्यवसायी की मौत

जहर खाने से प्रॉपर्टी व्यवसायी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्लॉटको लेकर चल रहे विवाद में एक प्रॉपर्टी व्यवसायी ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि जिस दलाल के माध्यम से प्लॉट लिए थे वह और उसके कुछ साथी उसे प्लॉट वापस देने के लिए धमका रहे थे। सुसाइड नोट में भी इस बात का ज्रिक है।

संयोगितागंज पुलिस के अनुसार मृतक 28 वर्षीय दीपक पिता प्रदीप पालीवाल निवासी पारसी मोहल्ला है। रविवार रात दीपक को जहरीली दवा खाने के बाद गोकुलदास अस्पताल लाया गया था। सोमवार दोपहर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन का कहना है कि दीपक प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन का काम करता था। मुराई मोहल्ला में पालीवाल कंस्ट्रक्शन के नाम से उसका ऑफिस है। कुछ समय पूर्व ग्राम लिंबोदी में 6 प्लॉट खरीदे थे। सुसाइड नोट में उसने ज्रिक किया है कि प्लॉट वापस देने के लिए चार लोग धमका रहे हैं। परिजन के आरोप हैं कि इन सभी की प्रताड़ना से तंग आकर ही दीपक ने जहर खाया है।

आरोपोंकी जांच कर रही पुलिस

इधरपुलिस ने कहा कि मृतक के पास से सुसाइड नोट की फोटो कॉपी मिली है, उस पर हस्ताक्षर भी किसी और के हैं। मामले में मर्ग कायम कर परिजन के आरोपों की तस्दीक कर रहे हैं। दीपक के परिवार में प|ी, तीन साल की बेटी और एक छह साल का बेटा है।