पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजपूत समाज: खिलाड़ी, डॉक्टर कलमकारों का किया सम्मान

राजपूत समाज: खिलाड़ी, डॉक्टर कलमकारों का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| क्षत्रियराजपूत कलमकार पत्रकार संघ मप्र की जिला इकाई ने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। इसमें समाज के युवा खिलाड़ी, डॉक्टर, कलमकार शामिल थे। सोमवार दोपहर मरीमाता चौराहे पर स्थित रघुवंशी समाज की धर्मशाला में सम्मान समारोह रखा। इसमें सबसे पहले सभी को राजपूत परंपरानुसार साफा बांधा गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार र्कीति राणा थे। विशेष अतिथि क्षेत्र क्रमांक एक की भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर, क्षेत्र क्रमांक चार की विधायक मालिनी गौड़, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह परिहार, मोहनसिंह सेंगर, श्रवणसिंह चावड़ा, संतोष सिंह गौर, नगेंद्रसिंह, इतिहासविदं रामसिंह शेखावत महेंद्र सिंह खिंची थे। अतिथियों ने कराटे चैंपियन शिवानी सिंह, एनजीओ संचालिका अर्पिता सिकरवार, शासकीय अधिवक्ता श्रीमती ज्योति तोमर का शाल प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। इसके अलावा सभी समाज के पत्रकारों के लिए संगठन ने दुर्घटना पॉलिसी भी उपहार के रूप में दी। समारोह में प्रत्येक दो माह में समाज के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाने पर सहमति बनी। संचालन अध्यक्ष सुनील सिंह शेखावत ने किया। आभार दूलेसिंह राठौर ने माना।

राजपूत समाज के कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि।