- Hindi News
- मकान दिलाने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी
मकान दिलाने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी
इंदौरविकास प्राधिकरण से मकान दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति से 11 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
लसूड़िया टीआई कुंवर नरेंद्र सिंह गहरवार ने बताया चंद्रशेखर सिंह पिता हरि सिंह ने विजय यादव निवासी खाटूश्याम मंदिर, विनोद पाल निवासी स्कीम नं. 78 संतोष जैन निवासी न्यू क्लर्क कॉलोनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि विनोद को वे बीते कुछ सालों से जानते थे। वे मकान की तलाश में थे। विनोद ने उन्हें इंदौर विकास प्राधिकरण में एक अधिकारी की पहचान बताकर उनसे मकान दिलवाने की बात कही। इसके बाद विनोद ने संतोष और विजय से मुलाकात करवाई। अप्रैल 2012 में तीनों ने उनसे साढ़े पांच लाख रुपए नगद लिए। उन्होंने रुपए का डीडी बनवाया। बाकी राशि बाद में देने को कहा। जनवरी 2013 में साढ़े 5 लाख रुपए और ले लिए। चंद्रशेखर ने जब मकान का कब्जा दिलाने के लिए कहा तो वे आनाकानी करने लगे। बैंक में उनके द्वारा बनाए डीडी की जांच करवाई तो जानकारी मिली कि वह फर्जी है। बाद में आरोपियों ने नंबर तक बंद कर दिए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके तलाश शुरू कर दी है।