- Hindi News
- रात में अाया बीपीटी का रिजल्ट, बैठी रहीं छात्राएं
रात में अाया बीपीटी का रिजल्ट, बैठी रहीं छात्राएं
इंदौर| देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी के नालंदा परिसर में सोमवार को बीपीटी फाइनल की छात्राएं लगभग छह घंटे डटी रहीं, लेकिन प्रबंधन तय समय में रिजल्ट घोषित नहीं कर पाया। रात नौ बजे रिजल्ट घोषित किया गया। सामान्यत: शाम छह बजे तक रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है या फिर नालंदा परिसर में चस्पा कर दिया जाता है।