पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्ग महिला फिसलकर गिरी, बाइक सवार बदमाश पर्स ले भागे

बुजुर्ग महिला फिसलकर गिरी, बाइक सवार बदमाश पर्स ले भागे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरसे काम के लिए निकली बुजुर्ग महिला अचानक फिसलकर गिर गईं। उनका पर्स दूर जा गिरा। वे उसे उठा पातीं, इसके पहले ही बदमाश पर्स ले भागे।

पलासिया पुलिस के अनुसार घटना चंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाली 65 वर्षीय सुलभा पति सुरेश के साथ हुई। रविवार को हुई बारिश के बाद वे घर से किसी काम के लिए जा रही थीं। वे घर से कुछ ही दूर पहुंची थीं कि रास्ते में पानी भरा होने से फिसलकर गिर गईं। उनके हाथ में पर्स था, जिसमें दो तोले सोने का मंगलसूत्र था। गिरने से पर्स उनके हाथ से छूटकर दूर जा गिरा। वह पर्स उठाने जातीं उसके पहले ही काले रंग की बाइक पर आए दो बदमाश पर्स उठाकर भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।