सीबीएसई राष्ट्रीय रस्सीकूद स्पर्धा शुरू
इंदौर | विद्यासागरस्कूल की मेजबानी में सीबीएसई राष्ट्रीय रस्सीकूद स्पर्धा का शुभारंभ सीबीएसई स्पोर्ट्स डायरेक्टर पुष्कर वोहरा के आतिथ्य में हुआ। स्पर्धा में बालक-बालिका अंडर-19 वर्ग में कुल 94 टीमें शिरकत कर रही हैं। प्राचार्य एस.के. जोशी ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। इस मौके पर निर्देश शर्मा, मीनू कालिया विशेष अतिथि थे।