- Hindi News
- ऑल इंडिया पेंटिंग्स एक्जीबिशन में शहर के तीन आर्टिस्ट
ऑल इंडिया पेंटिंग्स एक्जीबिशन में शहर के तीन आर्टिस्ट
शहरके कलाकार राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के आर्ट फेयर और एक्जीबिशन में नाम कमा रहे हैं। इसकी ताज़ा कड़ी में शहर के तीन कलाकारों की पेंटिंग्स एक ऑल इंडिया एक्जीबिशन में सिलेक्ट की गई हैं। उनकी ये पेंटिंग्स 97वीं ऑल इंडिया पेंटिंग्स एक्जीबिशन-2015 में एक्जीबिट की जाएंगी। ये कलाकार हैं वरिष्ठ चित्रकार अहमद परवेज़, युवा कलाकार धीरेंद्र मांडगे और अभिषेक सालुंके।
मुंबईकी जहांगीर आर्ट गैलरी में लगेगी एक्जीबिशन
इनतीनों कलाकारों की एक-एक पेंटिंग्स सिलेक्ट की गई हैं जो मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में लगाई जाएगी। यह एक्जीबिशन 20 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर के नामी-गिरामी कलाकारों की पेटिंग्स शामिल हैं। शहर के तीनों कलाकारों की पेंटिंग्स आर्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की इस एक्जीबिशन में सिलेक्टेड इंट्रीज फॉर प्रोफेशनल्स आर्टिस्ट्स कैटेगरी में हैं। तीनों कलाकारों ने अमूतर्न पेंटिंग्स की हैं।
City Talents
युवा कलाकार अभिषेक सालुंके पिछले कुछ समय से ब्लैक कलर्स में ही अपने कैनवास रच रहे हैं। इस एक्जीबिशन के लिए उनकी पेंटिंग ब्लैक ऑन ब्लैक को सिलेक्ट किया गया है। उन्होंने ब्लैक ऑन ब्लैक शीर्षक से इस पेंटिंग में रचने की ताकत से अपनी दुनिया को रूपायित करता हूं। और दूसरी पेंटिंग करते हुए मैं पाता हूं कि मैं एक नई दुनिया को रचने की कोशिश कर रहा हूं। यह एक निरंतर प्रक्रिया है जिससे मैं दुनिया को समझने की कोशिश करता हूं।
युवा कलाकार धीरेंद्र मांडगे ने भी अनटाइल्ड एब्स्ट्रेक्ट किया है। एक्रिलिक में कैनवास पर उन्होंने लाल-काले रंगों का इस्तेमाल करते हुए पीले रंग में क्षैतिज रेखाओं से एक विजुअल लैंग्वेज क्रिएट की है। वे कहते हैं कि मैं पहले फिगरेटिव वर्क किया करता था लेकिन अब में अमूर्तन कर रहा हूं। वस्तुत: कलर्स के जरिए ही मैं अपने इमोशंस कम्युनिकेट करना चाहता हूं। वास्तव में मेरे कलर्स ही मेरे वर्ड्स हैं जिन्हें मैं कैनवास पर एक्सप्रेस करता हूं।
वरिष्ठ कलाकार परवेज़ अहदम ने कैनवास पर एक्रिलिक से पेंटिंग की है। इस अनटाइल्ड पेंटिंग में उन्होंने प्रमुख रूप से नीले रंग का इस्तेमाल किया है और हरे रंग का बहुत ही संवेदनशील और कल्पनाशील ढंग हरे रंग का इस्तेमाल इस तरह से किया है कि यह पूरी पेंटिंग प्रकृति के किसी देखे-अदेख रूप में बदल जाती है। वे कहते हैं कि मैंने इस