पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रणजीत अष्टमी महोत्सव कल से

रणजीत अष्टमी महोत्सव कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राचीनरणजीत हनुमान मंदिर में चार दिनी रणजीत अष्टमी महोत्सव 11 दिसंबर से शुरू होगा। मंदिर की स्थापना के 126 वर्ष पूरे होने पर यह उत्सव मनाया जा रहा है।

मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया जय रणजीत भक्त मंडल द्वारा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 11 दिसंबर को रात 8 बजे से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ होगा। 12 को सुबह 11 से 2 बजे तक यज्ञ और महाआरती होगी। 13 दिसंबर को हनुमानजी की विग्रह प्रतिमा का अभिषेक होगा। रात 10 बजे महाभिषेक होगा। रणजीत अष्टमी पर 14 दिसंबर को सुबह 5 बजे मंदिर से रथयात्रा निकलेगी। यात्रा उषा नगर, अन्नपूर्णा होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचेगी। मंदिर में फूल बंगला सजेगा और विशेष उत्सव मनाया जाएगा।