पीएफ के लिए महा लोक अदालत आज
इंदौर| विश्वमानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को पीएफ ऑफिस में भविष्यनिधि की महा लोक अदालत आयोजित होगी। प्रदेश के पीएफ कमिश्नर अजय मेहरा इस सुनवाई में भविष्य निधि अंशदाताओं की समस्याओं का निराकरण करेंगे। लोक अदालत में इच्छुक कर्मचारी अपना प्रकरण संबंधित दस्तावेजों के साथ पेश कर सकते हैं। इंदौर के साथ ही भोपाल, जबलपुर, उज्जैन ग्वालियर एवं सागर भविष्यनिधि कार्यालयों में भी लोक अदालत लगाई जाएगी। मेहरा ने कहा- इस बार मानवाधिकार दिवस का नारा 365 है, यानी हर दिन मानवाधिकार दिन, इसलिए तय किया गया है कि हर लोक अदालत के अलावा हर दिन एक अधिकारी जनसंपर्क कक्ष में कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान करेगा।