पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लहसुन और आलू ठहरे, प्याज में तेजी

लहसुन और आलू ठहरे, प्याज में तेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहसुन और आलू ठहरे, प्याज में तेजी

इंदौर| मंडीमें प्याज में 50 पैसे किलो की तेजी रही। वहीं आलू आैर लहसुन में भाव स्थिर बने रहे।

नया चिप्स का आलू 700 से 850 राशन का आलू 500 से 700 रुपए के भाव रहे। आवक 3000 कट्टे की रही। यूपी का आलू 800 से 900 रुपए के भाव रहे और आवक 4 गाड़ी की रही। पंजाब का नया आलू 350 से 450 और आवक 6 गाड़ी की रही। प्याज बेस्ट सुपर मोटा 600 से 680 बारीक 300 से 400 एवरेज 550 से 650 रुपए के भाव रहे। प्याज की आवक 70 गाड़ी की रही। लहसुन बारीक 1000 से 1700 पूना लड्डू 2500 से 3000 लड्‌डू 3100 से 4000 सुपर फूल गोला 4000 से 5200 रुपए के भाव रहे और आवक 5000 बोरी की रही। रतलाम|लहसुन500से 5200 प्याज 300 से 1526 रुपए क्विंटल। सैलाना|लहसुन1624से 3741 रुपए क्विंटल के भाव रहे।