टीवी एक्टर्स मृणाल और रफी आज शहर में
इंदौर :स्टारप्लस के नए शो प्रायवेट इन्वेस्टीगेटर में डिटेक्टिव का किरदार निभा रहे टीवी एक्टर्स, मृणाल दत्त और रफी रॉय चौधरी सीरियल का प्रमोशन करने शहर रहे हैं। वे दोपहर 12.15 बजे होटल रेडिसन ब्लू में पत्रकारों से मिलेंगे।
सुपरदादी-नानी कॉम्पीटिशन के ऑडिशन आज
इंदौर :अखिलभारतीय श्वेताम्बर जैन महिला संघ की ओर से सुपर दादी-नानी कॉम्पीटिशन के फर्स्ट राउंड के ऑडिशन 10 दिसम्बर को होंगे। इसमें पार्टिसिपेंट्स से दादी नानी से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। ऑडिशन प्रीतमलाल दुआ सभागृह में सुबह 11 से 4 बजे तक चलेंगे।