- Hindi News
- महाराजा अग्रसेन की 1008 दीपों से होगी महाआरती
महाराजा अग्रसेन की 1008 दीपों से होगी महाआरती
इंदौर|संस्था अग्रजद्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 23 सितंबर को शाम 7.30 बजे नौलखा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर कुलदेवी महालक्ष्मी एवं अग्रसेनजी की भव्य महाआरती की जाएगी। इसमें 8 प्रमुख महिला संगठनों की बहनें भी शामिल होंगी।
कार्यक्रम संयोजक संगीता-अरविंद बागड़ी ने बताया महिलाएं घरों से आरती की थालियां श्रंगारित कर लाएंगी और 1008 दीपों से महाआरती करेंगीं। इसके पूर्व रंगारंग आतिशबाजी भी होगी। आरती की थाली सजाकर लाने वाली प्रत्येक प्रतिभागी को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों की घोषणा निर्णायक मंडल द्वारा की जाएगी।
पूर्वी क्षेत्र से निकलेगी शोभायात्रा
अग्रवालसमाज पूर्वी क्षेत्र द्वारा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर 24 सितंबर को नंदा नगर सांई मंदिर से मालवा मिल अनाज मंडी स्थित अग्रसेन धाम तक निकलने वाली भव्य कलश यात्रा का पहला निमंत्रण खजराना गणेश को समर्पित किया गया। इस मौके पर पीडी अग्रवाल कांट्रैक्टर, गणेश गोयल, गोविंद गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद थे। शाम 5.30 बजे कलश यात्रा नंदा नगर सांई मंदिर से शुरू होगी जो पाटनीपुरा, मालवामिल चौराहा होते हुए अग्रसेन धाम पहुंचेगी।