पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा अध्यक्ष चौहान ने कहा सीएम के चरणों की धूल भी नहीं अरुण यादव

भाजपा अध्यक्ष चौहान ने कहा -सीएम के चरणों की धूल भी नहीं अरुण यादव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्भयसिंह पटेल की स्मृति में सम्मानित हुए होनहार छात्र

भाजपाप्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने गुरुवार को इंदौर में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की चरणों की धूल के बराबर भी नहीं हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस का काम ही है झूठे आरोप लगाना, फिर चर्चा से भागना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव मुख्यमंत्री स्तर के नेता नहीं हैं। कांग्रेस हताश है, इसलिए मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर अंगुली उठाती है। चौहान से यादव द्वारा मुख्यमंत्री औैर उनकी प|ी साधना सिंह पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रतिक्रिया पूछी गई थी। उन्होंने कहा शिवराज सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है, इसलिए उनकी लोकप्रियता से कांग्रेस बौखला गई है।

इससे पहले यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित निर्भयसिंह पटेल स्मृति सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- दादा जब वन मंत्री थे तो लोग उन्हें वनराज कहकर पुकारते थे। उनकी प्रशासनिक क्षमता को पूरा प्रदेश मानता था।

जेल मंत्री अंतरसिंह आर्य, भाजपा सांसद जयभानसिंह पवैया, विधायक मनोज पटेल, महापौर कृष्णमुरारी मोघे, विधायक रमेश मेंदोला, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, राजेश सोनकर भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को आना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण नहीं सके।

वर्माको भी याद किया नेताओं ने

भाजपानेता संतोष वर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर शुभकारज गार्डन में कार्यक्रम हुआ। इसमें भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौहान, श्रम मंत्री आर्य, महापौर मोघे सहित शहर के तमाम भाजपा नेता उपस्थित थे। आईडीए उपाध्यक्ष मोहित वर्मा ने कहा वे श्री वर्मा के अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम करेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा-संतोष वर्मा आखिरी सांस तक पार्टी के लिए काम करते रहे। वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता थे।

भास्कर संवाददाता| इंदौर

भाजपाप्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने गुरुवार को इंदौर में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की चरणों की धूल के बराबर भी नहीं हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस का काम ही है झूठे आरोप लगाना, फिर चर्चा से भागना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव मुख्यमंत्री स्त